फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रात से लेकर सुबह तक इंतजार, नहीं आई बरात

रात से लेकर सुबह तक इंतजार, नहीं आई बरात

Fri, 14 Jun 2019 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
रात से लेकर सुबह तक इंतजार, नहीं आई बरात
रात से लेकर सुबह तक इंतजार, नहीं आई बरात
विज्ञापन

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बरात से ऐन पहले वर पक्ष ने कन्या पक्ष के सामने दहेज में दो लाख रुपये कैश की मांग रख दी। मांग पूरी न होते देखकर बरात नहीं लाया। बुधवार शाम से बृहस्पतिवार सुबह तक बरात के स्वागत में कन्या पक्ष के लोग इंतजार करते रहे। तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बरात नहीं आई तो कन्या के पिता ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

जलालाबाद कोतवाली के गांव हीरानगर के प्रतिपाल ने अपनी तीन बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी की शादी बरेली के थाना आंवला के एक गांव में तय की थी। रोका और तिलक समेत अन्य रस्मों के बाद बरात की तारीख 12 जून तय हुई। बुधवार को प्रतिपाल ने बरात के स्वागत की सभी तैयारियां कीं। नाते-रिश्तेदार और करीबी भी जुटे। शाम को प्रतिपाल ने वर पक्ष को फोन पर बरात के पहुंचने का समय पूछा तो वर पक्ष ने बरात लाने से पहले दो लाख रुपये की मांग कर दी। प्रतिपाल के पैरों तले जमीन खिसक गई। नाते-रिश्तेदारों से मशविरा करने के बाद उसने कई बार वर पक्ष से बात की। कहा कि शादी के बाद वह रुपयों का इंतजाम कर देता। वर पक्ष के लोग इस दौरान उसे बरात लेकर पहुंचने का झांसा देते रहे। बरात के स्वागत की तैयारियां किए बैठा प्रतिपाल बृहस्पतिवार सुबह तक इंतजार करता रहा। प्रतिपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सीपी शुक्ला का कहना है कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed