{"_id":"5cfbb4a0bdec220717717672","slug":"155999964114-shahjahanpur-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गेहूं लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी गेहूं लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने सरकारी गेहूं लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दो लोग भाग गए। पकड़े गए लोगों के कब्जे से लूटा गया ट्रक और लूटकांड में प्रयोग में लाई गई स्कार्पियो व 1.38 लाख रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोग बरेली के रहने वाले हैं।
घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कार्यालय स्थित सभागार में पत्रकारों को बताया कि 19 मई की रात रौसरकोठी स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर से 360 बोरी सरकारी गेहूं से भरा ट्रक पांच लुटेरों ने स्कार्पियो लगाकर लूट लिया था और चालक को बंधक बनाकर पुवायां रोड पर फेंकने के बाद ट्रक निगोही रोड पर ले जाकर रिछा में गेहूं बेच दिया था। ट्रक मालिक की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह व क्राइम ब्रांच टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सर्विलांस व मुखबिर की मदद से शुक्रवार रात लूटकांड में शामिल बरेली के थाना देवरनिया के गांव रिछा निवासी आजम, तौसीफ उर्फ बाबू, बरेली के थाना नवाबगंज के गांव बालपुर निवासी रामदयाल उर्फ ठाकुर को रौसरकोठी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए लुटेेरों के दो साथी भाग गए। पकड़े गए लुटेरों ने पूछताछ के दौरान लूट की घटना को कबूल कर लिया। गैर जिले में भी लूट की घटनाओं को कबूल किया है। पकड़े गए लोगों के कब्जे से लूटा गया ट्रक और लूटकांड में प्रयोग में लाई गई स्कार्पियो व 1.38 लाख रुपये बरामद किए हैं। एसपी ने बताया कि फरार लुटेरों की तलाश की जा रही है।