{"_id":"5cf2717cbdec22074c263cc0","slug":"155939268117-shahjahanpur-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/कांट। क्षेत्र के गांव जमौर पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह रोडवेज बस ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कांट क्षेत्र के गांव अजीजपुर जिगनेरा निवासी 28 वर्षीय प्रमोद कुमार शनिवार सुबह खेत की सिंचाई के लिए डीजल लेने जमौर स्थित कृष्णा फिलिंग स्टेशन पर साइकिल
से आया था। सुबह करीब 7:30 बजे डीजल लेकर जैसे ही वह साइकिल से रोड पर आया तभी शाहजहांपुर से कांट की ओर जा रही रोडवेज बस आ गई। बस ने उसे टक्कर मार दी। साइकिल सवार प्रमोद आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक अलीबद्दीन को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक के बड़े भाई बहोरन की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक शहर के मोहल्ला खलीलशर्की निवासी अलीबद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बस यात्रियों को शाहजहांपुर से कांट-कुर्रिया कलां से पाली हरदोई जा रही थी।
विज्ञापन
मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक प्रमोद के तीन बेटों में सबसे बड़ा दुर्गेश(8),रविश(5) और छह माह का छोटू है। पत्नी कुसुमा के सामने इन बच्चों की परवरिश की अकेले जिम्मेदारी आ गई है। मृतक प्रमोद चार भाइयों में सबसे छोटा था। सभी लोग अलग-अलग अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। प्रमोद के माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।