फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता की मौत पर ससुराल और मायके पक्ष भिड़ें

विवाहिता की मौत पर ससुराल और मायके पक्ष भिड़े

Sun, 26 May 2019 08:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर ससुराल और मायके पक्ष भिड़ें
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां समझौता होने के बाद विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बरेली के फतेहगंज पूर्वी निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी दो साल पहले यहां चौक कोतवाली के एक मोहल्ले में हुई थी। बताते हैं कि विवाहिता को ट्यूमर हो गया था। ससुराल वालों ने उसका कई जगह इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार को ससुराल वाले उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद ससुराली शव लेकर घर आ गए और विवाहिता के मायके सूचना भिजवा दी। मायके वाले आए तो उन लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई, इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई, जहां विवाहिता के मायके वाले दहेज में दिए गए सामान को लौटाने की बात कर रहे थे। बाद मेें दोनों पक्षों में समझौता होने पर विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। वहीं चौक कोतवाली के एसएसआई शिव बरन सिंह यादव ने बताया कि एक महिला की ट्यूमर की वजह से मौत हो गई। इस पर मायके और ससुराल वालों में सामान वापसी को लेकर विवाद हो गया था, जो समझौते के बाद शांत हो गया। दोनों में से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। इसलिए कार्रवाई नहंीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed