फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या

Sun, 26 May 2019 08:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या
शाहजहांपुर। तिलहर क्षेत्र में महियावर जाने वाले मार्ग किनारे मिले युवती के शव का रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए हैं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। शव की शिनाख्त दूसरे दिन भी नहीं हो पाई।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया के पास गांव महियावर को जाने वाले मार्ग पर पीपल के पेड़ के पास शनिवार तड़के लोगों ने लगभग 23 वर्षीय एक युवती का शव पड़ा देखा। सूचना पर सीओ मंगल सिंह रावत और कोतवाल संजय राय भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद भीड़ में लोगों से युवती के बारे में जानकारी की लेकिन लोगों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। वह नीले कलर की सलवार और नीले-सफेद कलर का छींटदार कुर्ता पहने थी। पैरों में चप्पल नहीं थी। उसके चेहरे के बायीं ओर रगड़ का निशान होने से अंदाजा लगाया जा रहा था कि उसकी हत्या करके शव यहां फेंका गया है। रविवार को डॉ. करन सिंह, डॉ. अमित बघेल, डॉ. किरन गुप्ता के पैनल ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया तो उसके चेहरे पर रगड़ के निशान के अलावा सिर में व दोनों कंधों पर चोट के निशान पाए गए और उसकी मौत गला दबाने से बताई गई। पैनल में शामिल डॉक्टरों की टीम ने दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई है।
विज्ञापन


कांट में अज्ञात युवती के हत्यारों का नहीं लगा सुराग
कांट क्षेत्र में 16 नवंबर 2018 को एक युवती की लाश मिली थी। मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वॉड टीम भी पहुंची थी। जांच पड़ताल हुई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत गला दबाने से बताई गई। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए शुरूआत में हाथ-पांव मारे लेकिन जब शिनाख्त नहीं हुई तो मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। युवती लाल कलर का स्वेटर और जींस की पेंट पहने हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed