फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फंदे से लटक कर युवक ने दे दी जान

फंदे से लटक कर युवक ने दे दी जान

Wed, 22 May 2019 08:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
फंदे से लटक कर युवक ने दे दी जान
शाहजहांपुर/ रोजा। परिवार में किसी बात से नाराज होकर युवक ने मंगलवार रात घर के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिवार के लोगों को मामले की जानकारी सुबह जागने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना रोजा क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी 23 वर्षीय अंकित जाटव पुत्र राधेश्याम जाटव की एक वर्ष पहले हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी रूबी के साथ हुई थी। अंकित का मंगलवार शाम को परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। इसके बाद वह गुमसुम हो गया। रात में उसने पत्नी रूबी से कहा कि तुम मां सावित्री के पास लेट जाओ और वह खुद कमरे में अकेले सोने चला गया। अंदर से उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। रात में किसी समय उसने गले मे दुपट्टे से फंदे कसा और कमरे में पंखे के कुंडे से लटक गया। सुबह होते ही पिता राधेश्याम और मां सावित्री टहलने चलीं गईं। पत्नी रूबी सुबह उठकर सास सावित्री के कमरे से निकलकर झाडू़ लगाने के बाद पति के कमरे के पास पहुंची और दरवाजे खोलने के लिए धक्का मारा तो अंदर से दरवाजा बंद था। इसके बाद रूबी ने पति को पुकारा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई, इतने में टहलकर राधेश्याम और सावित्री भी आ गईं। उन्हें बताया कि अंकित न तो जवाब दे रहे हैं और न ही दरवाजा खोल रहे हैं, तब फिर उन्हें भी चिंता हुई और रोशनदान से झांक कर देखा तो अंकित का शव फंदे पर झूल रहा था। जैसे-तैसे दरवाजे की कुंडी तोड़ने के बाद शव को अंदर कमरे से निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी कर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हालांकि परिवार के लोग फंदे पर झूलने की सही वजह नहीं बता रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है, परिवार के लोग आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed