फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP MLA son fired on hotel operator

भाजपा विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, खाने के पैसे मांगने पर ढाबा मालिक पर चलाई गोली

Tue, 21 May 2019 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA son fired on hotel operator
demo pic
शाहजहांपुर के सिंधौली में भाजपा विधायक के बेटे से खाने के पैसे मांगने पर एक ढाबा मालिक की जान पर बन आई। गुंडई दिखाते हुए उसने साथियों के साथ ढाबा मालिक को जमकर पीटा और फिर जान से मारने की नियत से उसपर गोली चला दी। इसमें ढाबा मालिक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ढाबा मालिक की तहरीर पर विधायक पुत्र समेत नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जिसमें मारपीट की घटना कैद हुई है। ढाबा मालिक को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव कीरतपुर निवासी जसवीर सिंह ने बताया कि उसका सिंधौली कस्बे में पंजाबी स्वाद रेस्टोरेट (ढाबा) है। रविवार रात करीब 10 बजे चिनौर निवासी पुवायां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज अपने आधा दर्जन साथियों के साथ ढाबा पर आए और खाना खाकर चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने खाने के रुपये मांगे तो वह लोग पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने साथी चंदपई निवासी प्रधान पुत्र पप्पू व अन्य अज्ञात साथियों के साथ कार से आया और रिवाल्वर तानते हुए ढाबा में घुस गया।

आते ही ढाबा मालिक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान विधायक बेटे ने गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसमें ढाबा मालिक बाल-बाल बच गया। आरोप है कि ढाबा में तोड़फोड़ भी की। यह घटना ढाबा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने पुलिस टीम के साथ ढाबा पहुंचकर घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालते हुए दस्तावेज अपने पास रखे। ढाबा मालिक की तहरीर पर विधायक पुत्र नीरज, चंदपई निवासी प्रधान पुत्र पप्पू, सैंजना निवासी परिमल व आधा दर्जन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कुछ इस तरह कैद हुई फुटेज
रात के समय बिजली की रोशनी के बीच ढाबा के सामने एक सफेद रंग की कार रुकती हुई दिखाई देती है, फिर कुछ ही देर में इसमें से भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज अपने चार साथियों के साथ गाड़ी से उतरकर ढाबा में घुसते हैं, गाड़ी से उतरने के बाद वह गोट से रिवाल्वर निकालते हुए दिख रहे हैं, उनका एक साथी उन्हें रोकने की कोशिश भी कर रहा है, जिसे उसने झटक दिया।

महिला दरोगा की पिटाई कर पहले भी दिखाई थी दबंगई
भाजपा विधायक चेतराम के बेटे नीरज का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले 19 मार्च 2017 को शहर के टाउनहाल पर वाहन चेकिंग के दौरान हुए विवाद में नीरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला दरोगा सुषमा यादव और सिपाही की पिटाई कर दी थी। महिला दरोगा पर वाहन चेकिंग के दौरान चेतराम के छोटे बेटे की पिटाई का आरोप लगा था। छोटे भाई की पिटाई से आहत होकर नीरज ने महिला दरोगा पर हमला बोला था। इस मामले में पुलिस ने छोटे बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ढाबा पर चंदपई के प्रधान पुत्र पप्पू अपने साथी सैंजना निवासी परिमल व एक अन्य साथी के खाना खाने पहुंचे थे, खाना खाने के बाद बिल को लेकर बहसबाजी हुई, जिसमें हाथापाई हो गई। बाद में विधायक पुत्र नीरज भी पहुंचे थे, उनमें व ढाबा मालिक में हाथापाई हुई। फायर नहीं हुआ। सीसीटीवी कैमरे में भी फायर होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं और न ही आसपास लोगों ने फायर की पुष्टि की है। तोडफ़ोड़ के तौर पर फ्रीजर में पैर मारते हुए फुटेज नजर आ रही है। मामले की रिपोर्ट तहरीर के आधार पर दर्ज कर ली गई है। जांच सब इंस्पेक्टर संजयपाल को सौंपी गई है।
राहुल सिंह, इंस्पेक्टर सिंधौली

ढाबा मालिक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी सही होगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed