फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गर्रा के कुचई घाट पर डूबकर युवक की मौत

गर्रा के कुचई घाट पर डूबकर युवक की मौत

Tue, 21 May 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
गर्रा के कुचई घाट पर डूबकर युवक की मौत
खुदागंज(शाहजहांपुर)। गर्रा नदी के कुचई घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। वह कस्बे में ही एक सराफा व्यापारी की दुकान पर नौकरी करता था। सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने पर दोस्तों के साथ नहाने कुचई घाट पर गया था।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हनुमान गली निवासी बाबू श्रीवास्तव का 20 वर्षीय बेटा अर्जुन श्रीवास्तव सोमवार को गर्रा नदी के कुचई घाट पर नहाने गया था। नदी में नहाते वक्त अर्जुन गहराई में चला गया। इससे डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह से अर्जुन को बाहर निकाला। गंभीर हालत में अर्जुन को बरेली ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्जुन की मौत से परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन


दूसरे दिन नदी में मिला नेपाली युवक का शव
सिंधौली/मुडिया पमार। साथियों के साथ रविवार शाम नहाने के दौरान गांव तिऊलक के पास खन्नौत नदी में डूबे नेपाल के जिला तनहु के दुलेगौड़ा निवासी 19 वर्षीय भोजा बहादुर काकी का सोमवार सुबह दस बजे नदी में गोताखोरों ने शव निकाल लिया। बता दें कि वह अपने 30 साथियों के साथ रविवार शाम 3:30 बजे चिनौर स्थित किराये के मकान से नदी में नहाने के लिए सिंधौली क्षेत्र के गांव तिऊलक के पास गया था, जहां वह सबकी आंखों के सामने नदी के अंदर समा गया था। सोमवार सुबह उसका शव नदी में मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed