फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुकान बंद कर लौट रहे सराफ से लाखों की लूट

दुकान बंद कर लौट रहे सराफ से लाखों की लूट

Sat, 09 Mar 2019 12:31 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
दुकान बंद कर लौट रहे सराफ से लाखों की लूट
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहंपुर)। दुकान बंद कर लौट रहे शहर के सराफा व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी और ज्वैलरी से भरा थैला लूट लिया। लूटपाट के बाद अपाचे बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मौका मुआयना किया। सराफा व्यापारी के मुताबिक थैला में 20 हजार रुपये और करीब 200 ग्राम सोना था। जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली के मोहल्ला बक्सरिया के रहने वाले कौशल कुमार की सेहरामऊ कस्बे में ज्वैलरी शॉप है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे कौशल ने अपनी दुकान बंद की। इसके बाद शाहजहांपुर आने के लिए ऑटो के इंतजार में सेहरामऊ थाने के पास खड़े हो गए। यहां वह घर आने के लिए ऑटो में सवार हो गए। करीब दो किमी चलने के बाद गांव बीबी पुर के पास अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर ऑटो रोक लिया। इसके बाद तमंचे के बल पर कौशल के हाथ से थैला छीन लिया। बदमाशों को देखकर सवारियां भी दहशत में आ गईं। लूटपाट के बाद बदमाश फायरिंग करते बाइक से भाग निकले। कौशल ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसपी सिटी दिनेश त्रिवेदी ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed