फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
पुवायां। साले के तिलक समारोह में शामिल होने आए बाइक सवार बहनोई की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद साले के घर खुशियां मातम में बदल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

तिलहर के गांव रजवासी निवासी 40 वर्षीय नीरज की ससुराल पुवायां के गांव भूड़ा में है। रविवार को उसके साले आशीष का तिलक था। नीरज साले के तिलक में शामिल होने के लिए बाइक से अपने रिश्तेदार गांव कलंदरगंज निवासी सरजीत और बंडा के गांव जमुनिया खानपुर निवासी राहुल के साथ ससुराल से गांव भूड़ा आ रहा था। रात लगभग साढ़े आठ बजे जेबां से कुछ पहले एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस घायलों को पुवायां के सरकारी अस्पताल लाई। डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। घायल सरजीत और राहुल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना से नीरज के घर और ससुराल में कोहराम मच गया। नीरज के ससुराल के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। नीरज की ससुराल में तिलक की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed