फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बोरिंग मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

बोरिंग मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Sat, 03 Nov 2018 08:48 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
बोरिंग मिस्त्री की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
मुड़िया पमार। एक दिन पहले घर से बिना बताए निकले बोरिंग मिस्त्री का शव शनिवार सुबह गांव के बाहर पराली के पास पड़ा मिला। गले में निशान और बायीं आंख में जख्म होने की वजह से परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। सिंधौली पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव गोरा रायपुर निवासी 40 वर्षीय कप्तान वर्मा पुत्र भूपराम बोरिंग मिस्त्री थे। वह शुक्रवार सुबह 11 बजे घर से बिना बताए निकल गए। परिवार वालों ने समझा कि काम पर गए होंगे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे, तब उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। शनिवार सुबह छह बजे लोग जब शौच करने व खेत पर जाने के लिए निकले तो गांव के बाहर कुछ दूरी पर पराली के पास कप्तान का शव पड़ा था। यह देखकर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बिरजाराम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। मृतक के गले में निशान व बायीं आंख के पास जख्म होने की वजह से परिवार के लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। परिजनों ने गांव व आसपास किसी से भी रंजिश की बात से इंकार किया है। मृतक के भाई राकेश की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि कप्तान शराब पीने का आदी था। यदि परिवार के लोगों को किसी प्रकार की आशंका है तो पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की गहराई से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरजाराम, इंस्पेक्टर सिंधौली कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed