फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेन की चपेट में दो लोगों की मौत

ट्रेन की चपेट में दो लोगों की मौत

Thu, 21 Dec 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में दो लोगों की मौत
डेड - फोटो : अमर उजाला
कचहरी हाल्ट के पास सिलाई कारीगर की गई जान
विज्ञापन

घटना के बाद 25 मिनट तक रुकी रही गुवाहाटी ट्रेन
बिलंदापुर रेलवे फाटक के पास अधेड़ को लगी टक्कर

शाहजहांपुर/रोजा।
बृहस्पतिवार सुबह थाना सदर बाजार क्षेत्र में कचहरी हाल्ट के पास सिलाई कारीगर और दोपहर बाद रोजा थाना क्षेत्र में बिलंदापुर रेलवे फाटक के पास अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सिलाई कारीगर के शव का परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी 27 वर्षीय सौरभ कुमार सक्सेना बहादुरगंज में गोलगंज के पास प्राइवेट तौर पर सिलाई का काम करता था। बुधवार को बाजार बंदी का दिन होने के कारण दिन में घर पर रहा, लेकिन शाम छह बजे चाट-मटर खाने की बात कहकर बाहर निकल गया। जब वह देर शाम तक वापस नहीं आया, तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। रात 12 बजे तक जब उसका कुछ पता नहीं चला, तब फिर परिजनों ने सदर बाजार कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार सुबह परिवार के लोग फिर से उसकी तलाश में निकले। पिता रामनिवास सक्सेना बेटे सौरभ को तलाश करते हुए सुबह 10:30 बजे कचहरी हाल्ट के पास पहुंचे तो वहां रेलवे ट्रैक पर लोगों की भीड़ लगी थी। पास जाकर देखा तो वहां उनके बेटे का शव पड़ा था। इस दौरान गुवाहटी ट्रेन भी 25 मिनट रुकी रही। लोगों ने बताया कि उसकी इसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। पिता रामनिवास ने घर वालों को सौरभ की मौत की सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवारवालों ने शव का पीएम नहीं कराया है। मृतक पांच भाइयों वीरेंद्र, धर्मेंद्र, प्रदीप, गौरव में चौथे नंबर का था। उसके पिता ओसीएफ से रिटायर हैं। एक छोटी बहन शीतल है। बेटे की मौत पर द्रौपदी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर गांव बिलंदापुर रेलवे फाटक के पास शाम 3:30 बजे रामापुर बरकतपुर निवासी 50 वर्षीय अवधेश सिंह अपलाइन पर किसान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वह घर से खेतों की तरफ फसल देखने निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed