{"_id":"59fb5a7c4f1c1b97678b8d03","slug":"151509644924-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे चले,पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे चले,पांच घायल
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खेत में शौच करने पर चले लाठी-डंडे चले, पांच घायल
-दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की, महिला गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
खेत में शौच करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। घटना में रामलड़ैते की पत्नी गीता की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव शहतेपुर निवासी में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हरिपाल की पत्नी मीनादेवी गांव के निकट अपने खाली खेत में शौच कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान उनके परिवार के ही अनिल आए और बोले यहां उनके उपले पथे हुए हैं। शौच क्यों कर रही हो। इस पर मीनादेवी और अनिल के बीच नोकझोंक होने लगी। मामले की जानकारी पर दोनो पक्षों के लोग लाठीडंडे लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते ही दोनो पक्षों के बीच लाठी डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। इससे भगदड़ मच गई। घटना में हरिपाल, उसकी पत्नी मीनादेवी,14 वर्षीय पुत्र बेटा और दूसरे पक्ष से रामलड़ैते की पत्नी गीता, अनिल घायल हो गए। दोनो पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। गीता की गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।