{"_id":"593d34e44f1c1b79298b4580","slug":"151497183460-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मैकियों की बढ़ती संख्या सं परेशान हैं नगरवासी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्मैकियों की बढ़ती संख्या सं परेशान हैं नगरवासी
Updated Sun, 11 Jun 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। अगर आप कहीं पर साइकिल खड़ी कर रहे हैं या बाइक आदि वाहन पर कोई सामान रख रहे हैं तो सावधान रहें। यहां पलक झपकते ही आपका माल गायब हो सकता है। ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। यह सब हो रहा है नगर में बढ़ रहे स्मैकियों की संख्या के कारण। स्मैक के आदी लोग पलभर में नागरिकों को चूना लगा रहे हैं और पुलिस विभाग इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहा है।
बता दें कि पुवायां कसबे में तमाम जगहों पर खुलेआम स्मैक की बिक्री की जा रही है। स्मैक के आदी लोगों के पास जब पैसे नहीं होते हैं तो वह राहगीरों आदि को निशाना बनाकर सामान चुरा लेते हैं। स्मैकियों के शिकार व्यक्ति के थाने जाने पर भी तहरीर लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन बाद में इस समस्या पर ध्यान देने का प्रयास नहीं किया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र के कई घरों में हुई चोरियों को भी लोग स्मैकियों से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरी की वारदातों के लिए बाहर से चोर नहीं आते है, बल्कि स्मैकिये ही रात में हाथ साफ कर देते हैं। दबाव आदि के चलते पुलिस ने चोरी के कुछ मामलों की रिपोर्ट भी दर्ज की, लेकिन आज तक एक भी चोर को पकड़ा नहीं जा सका। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह का कहना है कि नगर में स्मैक बिक्री की कोई जानकारी नहीं है। यदि कहीं भी स्मैक बेचे जाने की सूचना मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नशेड़ियों को पकड़ने से घबराती है पुलिस
नगर में छिटपुट हो रही चोरी की वारदातों में स्मैकियों का हाथ होता है। यह पुलिस महकमा भी अच्छी तरह से जानता है, लेकिन इनको पकड़ने के लिए पुलिस घबराती है। बताते हैं कि पुलिस इस लिए डरती हैं पकड़कर बंद करने के दौरान यदि कहीं किसी के साथ कोई घटना हो गई तो उनके लेने के देने पड़ जाएंगे। इस कारण इन पर हाथ डालने का प्रयास नहीं किया जाता है।