{"_id":"5c8514bcbdec221444246ce6","slug":"141552225468-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने के मामले में पत्नी ने हत्या का शक जाते हुए नामजद तहरीर दी है।
गांव बनसई निवासी 45 वर्षीय राधेश्याम की पुत्री आरती की 14 मार्च को गोद भराई होनी थी। इसलिए उसने गांव रघुनाथपुर के एक व्यक्ति से नौ मार्च को दस हजार रुपये उधार लिए थे। राधेश्याम शराब का आदी था। रुपये मिलने के बाद वह गांव मोहनपुर बलरामपुर चला गया। नौ मार्च के बाद राधेश्याम घर नहीं पहुंचा था। रविवार को उसका शव गांव मोहनपुर बलरामपुर के राजीव कुमार के घर पड़ा मिला। जानकारी पाकर मृतक की पत्नी रामगुनी परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। रामगुनी ने राजीव पर शक जताते हुए तहरीर दी है। रामगुनी का आरोप है कि उसके पति के पास से दस हजार रुपये भी गायब हैं। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।