{"_id":"5bf161a7bdec2269883773d7","slug":"141542545831-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारी
Updated Sun, 18 Nov 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के गांव खिरिया पूर्वी में जमीन संबंधी विवाद में चाचा ने शनिवार रात भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगोही पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव खिरिया निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र कुमार ने अपने चाचा नेत्रपाल का खेत बटाई पर ले रखा है। पिछले वर्ष गन्ने की फसल का बकाया चीनी मिल में फंस गया। इस कारण रुपयों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी वजह से इस बार चाचा नेत्रपाल देवेंद्र से खेत खाली कराकर इस जमीन में आलू उगाना चाह रहे थे। इसी बात पर दोनों के बीच शनिवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के साथ ही नेत्रपाल ने देवेंद्र पर फायर कर दिया, जो उसके बायें बाजू में लगी। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निगोही थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की गहराई से जांच करने के साथ ही आरोपी की भी तलाश की जा रही है।