फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा

कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा

Sat, 17 Nov 2018 07:31 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
शाहजहांपुर/जलालाबाद। जलालाबाद के मोहल्ला शास्त्री नगर में 18 दिन पहले कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई लाखों रुपये की ज्वेलरी व चोरों के कब्जे एक तमंचा भी बरामद किया है। इस घटना में शामिल दो चोर अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने पत्रकारों को बताया कि शास्त्री नगर निवासी कपड़ा व्यापारी हरिओम के घर 31अक्तूूबर की रात हुई चोरी का खुलासा हो गया है। घटना के खुलासा के लिए कोतवाल हरेंद्र सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। शनिवार सुबह बारह पत्थर के पास जलालाबाद कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनू पांडे को पुलिस ने 12 बोर तमंचे के साथ पकड़ लिया। उससे जब गहनता से पूछताछ की गई तो उसने कपड़ा व्यापारी के घर हुई चोरी की घटना को कबूल कर लिया। सोनू ने पूछताछ में बताया कि हरिओम के घर चोरी की वारदात को उसने अपने भाई रजनीश व जलालाबाद के नया गांव निवासी दोस्त श्यामवीर और थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव कुनिया जमालपुर निवासी बहनोई जितेंद्र उर्फ वीरेंद्र के साथ अंजाम दिया है। पुलिस ने सोनू पांडे की निशानदेही पर उसके बहनोई जितेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन

सोनू के खिलाफ जलालाबाद कोतवाली में चोरी का एक और मामला पहले से ही दर्ज है पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने दो कंठी, दो टीका, 2 जोड़ी झाले, 2 जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी कुंडल, एक चैन पैंडल सहित एक नथनी, एक बेसर, 11 नग चांदी की अंगूठी, कमर बिछुआ, करधनी, 9 जोड़ी पायल, चांदी के कड़े, 5 जोड़ी खंडवा, 41 नग बिछुआ, एक टुकड़ा पायल का बरामद किया है। इसके अलावा चोरों के पास से 12 बोर का एक तमंचा और दो कारतूस भी मिले हैं। एसपी ने बताया की सोनू पांडे फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव तुसौर निवासी है और काफी समय से जलालाबाद स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा सुनने के दौरान की थी मकान की रेकी
सोनू ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हरिओम ने अपने मकान में श्री राम कथा का आयोजन कराया था। इस दौरान उसका उनके घर पर आना जाना हो गया। कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के बहाने उसने मकान की रेकी की और फिर अपने भाई, दोस्त और बहनोई के साथ घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed