{"_id":"5af49ede4f1c1b340a8b9150","slug":"141525980894-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में महिला के बैग से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में महिला के बैग से नकदी और जेवर चोरी
Updated Fri, 11 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-34,जलालाबाद में शिकायत लेकर पहुंची महिला
बस में महिला के बैग से नकदी और जेवर चोरी
भतीजी की शादी में शामिल होने जा रही थी करनापुर
परिचालक व हेल्पर पर चोरी करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
रोडवेज की अनुबंधित बस में एक महिला के बैग से एक लाख की नकदी व पचास हजार कीमत के जेवर चोरी हो गए। महिला ने बस के परिचालक व हेल्पर पर चोरी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
दिल्ली निवासी मालती देवी पत्नी मुल्तान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव करनापुर निवासी भाई रामलडैते की बेटी मोनी देवी की 11 मई को होने वाली बारात में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर बस स्टैंड से रोडवेज की अनुबंधित बस पर करनापुर आने के लिए बैठी। इस दौरान मना करने के बाद भी बस के हेल्पर ने उसका बैग पीछे रखवा दिया। चालक ने उसे जलालाबाद चौराहे पर उतारा और बस लेकर चला गया। महिला के अनुसार उसकी बैग में भतीजी की शादी में देने के लिए एक लाख की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर भी रखे थे। उतरने पर जब उसने बैग देखा, तो बैग कटा था और उसमें रखी नकदी और जेवर गायब थे। तहरीर में दिए गए मोबाइल नंबर पर पुलिस ने बस चालक से संपर्क किया तो उसने बताया कि वह बस लेकर फर्रुखाबाद जा चुका है।