फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे, एक अभी भी फरार

गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे, एक अभी भी फरार

Wed, 17 Jan 2018 08:52 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे, एक अभी भी फरार
गैंगरेप के दो आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

अगवा करने के बाद बंधक बनाकर किया था दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। एक युवती को अगवा करने के बाद बंधक बनाकर झाले पर गैंगरेप करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 दिसंबर की रात वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाहर गया था। घर पर 19 वर्षीय बेटी अकेली थी। एक जनवरी को वापस आने पर बेटी घर से गायब मिली। तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल सका। तीन जनवरी को वह बदहवास हालत में घर लौटी। उसने बताया कि पुवायां के गांव खानपुर निवासी राजीव, गुड्डू और खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव हथेला निवासी राहुल दीवार फांदकर घर में घुस आए थे। उसे जबरिया बाइक पर बैठाकर गांव हथेला में एक झाले पर ले गए और वहां तीन दिन तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि राहुल और गुड्डू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

----------
एक माह से लापता युवती प्रेमी समेत बरामद
खुटार। पुलिस ने एक माह से गायब युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। प्रेमी युगल का कहना है कि उन्होंने शादी कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 17 दिसंबर को पुत्री के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार रात पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी सहित लखीमपुर खीरी के थाना भीरा के गांव मूड़ा से बरामद कर लिया। युवती के प्रेमी ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष हपेल मिस कॉल के बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया था। दोनों की आपस में रोज बात होती थी। दोनों ने शादी का फैसला भी कर लिया, लेकिन परिवार के विरोध करने पर दोनों घर से भाग गए। युवक के अनुसार वह और उसकी प्रेमिका बालिग है और दोनों ने आपसी सहमति से शादी भी कर ली है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि गुमशुदगी के मामले को बहला फुसलाकर ले जाने की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed