{"_id":"5a45340d4f1c1b686a8bc55a","slug":"141514484749-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति,सास,ससुर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी अभिषेक कुमार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बहन प्रिया की शादी 17 फरवरी 2017 को थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगहा यूसुफपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र अमित कुमार के साथ दान दहेज देकर की थी। आरोप लगाया कि शादी में दिए गए दहेज से प्रिया का पति, ससुर विनोद कुमार,सास उर्मिला और ननद शिवानी संतुष्ट नहीं हुए। ससुरालीजन प्रिया से अतिरिक्त दहेज के रूप मेे फ्रिज, कूलर,टीवी और पांच बीघा जमीन का बैनामा करवाने की मांग करने लगे। प्रिया के मना करने पर बुधवार को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के भाई अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मऔर जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज की है।