{"_id":"5a2bdc6e4f1c1b001c8b7c8f","slug":"141512823918-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक गोली लगने से घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में युवक गोली लगने से घायल
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में शुक्रवार रात एक निजी कार्यक्रम में डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई। वहीं पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
मोहल्ला एमनजई जलालनगर में शुक्रवार को एक परिवार में खान-पान का आयोजन था। तमाम नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। कुछ खाना खा रहे थे तो कुछ डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने हवा में असलाह लहराते हुए खुशी में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान रात लगभग 12 बजे एक गोली मोहल्ले के ही निजाम अली के 30 वर्षीय बेटे आशिक को लग गई। दाहिने गाल पर गोली लगते ही वह वहीं लहूलुहान होकर गिर गया। डांस कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। समझा जा रहा है कि युवक को गोली अपने किसी करीबी से लगी है, इसलिए घटना को लेकर परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं सदर कोतवाली इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि इस मामले में कोतवाली में किसी ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। इस वजह से उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।