{"_id":"59c7e52d4f1c1b37688b650d","slug":"141506272557-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में डूबने से मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम में डूबने से मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव रैपुरा में पुलिया के पास मिले अजय के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिवार वालों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत पानी में डूबने से होना बताई गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
मिर्जापुर क्षेत्र के गांव देवनगर निवासी प्रेमपाल का 28 वर्षीय बेटा अजय आनंद 20 सितंबर को जलाबाद खरीददारी करने आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 22 सितंबर को उसका शव रैपुरा पुलिया के तालाब में पड़ा मिला। मृतक के भाई विजय प्रताप सिंह का कहना है कि उसका मामा वीरेंद्र उसावां-जलालाबाद रोड पर चलने वाली बस का कंडेक्टर है। वीरेंद्र ने अजय को 20 सितंबर की शाम चार लोगों के साथ स्कॉपियो गाड़ी में देखा था। जिन लोगों के साथ अजय को देखा गया उनसे उसका विवाद चल रहा है। आरोप है कि अजय को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंका गया था। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।