फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर दो लाख की संपति चोरी

दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर दो लाख की संपति चोरी

Wed, 16 Aug 2017 06:39 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े दरवाजा तोड़कर दो लाख की संपति चोरी
मकसूदापुर/ बंडा (शाहजहांपुर)। दिन में दरवाजा तोड़कर पांच हजार रुपये और सात तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव निबुआ चक निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि मंगलवार को वह घरेलू सामान लेने बंडा की बाजार चला गया था। वापस आने पर घर का दरवाजा टूटा मिला। घर में संदूक में रखे पांच हजार रुपये और सात तोला सोने के जेवर भी गायब थे। पूछताछ करने पर पता चला कि गांव के ही दो लोग उसके घर आए थे।
विज्ञापन

वह आरोपियों के घर जानकारी करने गया तो उससे गाली गलौज करते हुए कोई भी कार्रवाई कराने पर जान से मार देने की धमकी दी गई। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। शाम को उसने बंडा जाकर पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए जांच करने के बाद ही कोई कार्रवाई की बात करते हुए थाने से टरका दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और जेवर आदि की बरामदगी कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed