फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टैंकर से तेल चोरी करता चालक हिरासत में

टैंकर से तेल चोरी करता चालक हिरासत में

Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
टैंकर से तेल चोरी करता चालक हिरासत में
तिलहर (शाहजहांपुर)। बंथरा आयल डिपो से निकलकर सड़क किनारे खड़े टैंकर से बृहस्पतिवार शाम तेल निकालते समय सीओ ने टैंकर चालक को पकड़ लिया। इस दौरान तेल के खेल में लिप्त लोग भाग गए। मौकेे से पुलिस ने तेल निकालने वाले सामान सहित प्लास्टिक की कुछ भरी व खाली कैनों व टैंकर को कब्जे में लिया है। चालक को हिरासत में लेकर उसे हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन

सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि वह शाम को बंथरा क्षेत्र में जब बूथों का निरीक्षण करने जा रहे थे, बंथरा ऑयल डिपो से पेट्रोल-डीजल लेकर निकला एक टैंकर हाईवे से डिपो को जाने वाले मार्ग के बीच में सड़क के किनारे खड़ा था। जब वह पास पहुंचे, तब देखा कि चालक टैंकर के ऊपर खड़ा कुछ खोल रहा है। पास पहुंचने पर देखा कि टैंकर के पास से तेल निकाला जा रहा है। चालक को टैंकर से उतार कर उसे हिरासत में ले लिया। सड़क के किनारे खंती में प्लास्टिक की तमाम कैन रखी हुई थी। तलाशी में कुछ कैनो में तेल, कुछ खाली थीं। तेल निकालने वाले पाइप को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस को देख माफिया तेल छोड़ कर भाग गए। सीओ ने बताया कि डिपो के आसपास तेल माफियाओं के सक्रिय होने की सूचना पर छापा मारी गई, जिसमें चालक पकड़ा गया। कोतवाल संजय राय ने बताया कि सीओ मंगल सिंह रावत द्वारा पकड़े गए टैंकर चालक का नाम मोहन पुत्र नंदराम निवासी गांव हाजी नगला थाना तिलहर है। उन्होंने बताया कि टैंकर जहानीखेड़ा के मुकीम खान का है। वह टैंकर में नौ हजार लीटर डीजल व तीन हजार लीटर पेट्रोल लेकर किसान फिलिंग स्टेशन मैगलगंज खीरी जा रहा था। तेल से भरे हुए टैंकर को थाने पर लाया जा रहा है। बताया कि टैंकर स्वामी को बुलाया गया है वह जितना भी तेल चोरी होना बताएगा, उसी आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


मामले को रफादफा करने में लगे रहे सफेदपोश
तिलहर। सीओ द्वारा गुरुवार को जब बंथरा के पास टैंकर से तेल चोरी का मामला पकड़ा गया तो सत्ता पक्ष के कई नेता मामले को रफादफा कराने के लिए लग गए। देर शाम तेल माफिया थाने के इर्द गिर्द मडराते देखे गए। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद रफा दफा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed