{"_id":"5c719ddcbdec2217fc33f341","slug":"131550949852-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी को 15 मार्च तक भरना होगा 80 लाख टैक्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी को 15 मार्च तक भरना होगा 80 लाख टैक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सदर बाजार के बहादुर गंज स्थित सराफा व्यापारी पुनीत कुमार के ज्वैलरी शोरूम पर सर्वे में करीब 2.80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त स्टॉक पाया है। सराफा व्यापारी ने भी अतिरिक्त स्टॉक की बात स्वीकार की है। वह आयकर विभाग को 80 लाख रुपये अतिरिक्त टैक्स देंगे। टैक्स की रकम 15 मार्च तक जमा करनी होगी। इधर, चौक इलाके में स्थित सर्राफा व्यापारी नवनीत के शोरूम के स्टॉक, लेखा-जोखा की जांच जारी है। उन्हें आयकर विभाग ने सम्मन भी दिया है।
आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार को आयकर की धारा 133ए के तहत दोनों ज्वैलरी शोरूम पर कार्रवाई की थी। लेखा-जोखा, स्टॉक और खरीद-बिक्री की पड़ताल के बाद आयकर टीम ने पाया कि पुनीत कुमार के शोरूम पर करीब 2.80 करोड़ रुपये की ज्वैलरी का अतिरिक्त स्टॉक है। शुक्रवार तक चली कार्रवाई के बाद इस संबंध में प्रधान आयकर आयुक्त शिशिर अग्रवाल को सूचना दी गई। आयकर विभाग ने पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा। अतिरिक्त स्टॉक मिलने पर पुनीत कुमार को आयकर विभाग की धाराओं के तहत सम्मन दिया गया। उन्होंने भी अतिरिक्त स्टॉक की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच दावा वार्ता के बाद विभाग ने 80 लाख रुपये एडवांस टैक्स का दावा किया। व्यापारी को यह रकम 15 मार्च तक जमा करनी होगी। इधर, नवनीत कुमार के ज्वैलरी शोरूम में लेखा-जोखा, स्टॉक, खरीद-बिक्री में अभी ज्यादा कुछ बताने से अधिकारी इंकार कर रहे हैं। इस मामले में कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। व्यापारी को विभाग ने सम्मन दिया है।
बताते चलें कि शाहजहांपुर समेत हरदोई और सीतापुर आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11:30 बजे अचानक सदर बाजार के बहादुरगंज स्थित श्यामनाथ पुनीत कुमार और चौक कोतवाली के फूलमती मंदिर के पास स्थित नवनीत ज्वैलर्स के प्रतिष्ठानों पर पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में औचक छापा मार व्यापारियों के ज्वैलरी के स्टॉक की जांच शुरू की थी। शुक्रवार को भी टीम पड़ताल में लगी थी।
विज्ञापन
आयकर की धारा 133ए के तहत सर्वे में पुनीत कुमार के शोरूम पर अतिरिक्त स्टॉक मिला है। उन्होंने अतिरिक्त स्टॉक की बात स्वीकार भी की है। व्यापारी को एडवांस टैक्स के रूप में 15 मार्च तक 80 लाख रुपये जमा करने का सम्मन दिया गया है।
राजीव कुमार, आयकर अधिकारी