फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फसल नुकसान कर रहे गोवंशीय पशुओं को अस्पताल में किया बंद

फसल नुकसान कर रहे गोवंशीय पशुओं को अस्पताल में किया बंद

Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
फसल नुकसान कर रहे गोवंशीय पशुओं को अस्पताल में किया बंद
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। छुट्टा घूम ग्रामीणों की फसल बर्बाद कर रहे गोवंशीय पशुओं की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। शुक्रवार रात फसल बर्बाद कर रहे इन पशुओं को पीड़ित ग्रामीणोें ने घेर शेरपुर कुर्रिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया तथा उन्होंने मौके पर पहुंच गांव के प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को भी विरोध के चलते बंद करवा दिया। दोपहर बाद पीड़ित किसान तब माने जब सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर पशुओं को एक ग्रामीण के बाड़े में अस्थाई रूप से बंद करवा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान खेतों में घुस फसल कर रहे छुट्टा गोवंशीय पशुओं से खासे परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। शुक्रवार रात गांव शेरपुर कुर्रिया गांव निवासी कई किसानों की फसल में घुस कर यह छुट्टा पशु फसल बर्बाद कर रहे थे। यह देख किसान आक्रोशित हो गए। इसके बाद कुछ किसानों ने अपनी फसल में चर रहे 50-60 गो वंशीय पशुओें को खेत से बाहर निकाला और उन्हें घेर पर गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उन्हें बंद कर दिया। शनिवार को ग्रामीणों ने छुट्टा घूम रहे पशुओं की व्यवस्था न किए जाने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने के बाद गांव का प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल बंद करवा दिया। सूचना पर एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ शिव प्रसाद दुवे, बीडीओ जीबी पाठक व एडीओ विजयराज सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर गोवंश को स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकलवाया और पड़ोस में एक ग्रामीण के बाड़े में अस्थाई रूप से बंद करवा दिया। अधिकारियों ने दो दिन में गांव के चारागाह की जमीन पर अस्थाई गोसंरक्षण केंद्र बनवाने का आश्वासन दिया। तब किसान शांत हुए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर कुर्रिया के होम्योपैथिक डॉ. अजय सिंह व आयुर्वेद के फार्मासिस्ट गौतमपाल ने बताया कि कई दिन से ग्रामीण छुट्टा गोवंश को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बंद कर देते थे। शुक्रवार की रात भी 50-60 गोवंश बंद किए गए थे, जो शनिवार को दिन में भी बंद रहे। पशुओं को बाहर निकालने पर ग्रामीण विरोध करने लगे। ग्रामीणों ने प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को भी बंद करवा दिया। इंचार्ज प्रधान अध्यापक अरुण कुमार सिंह ने किसानों को समझाते हुए स्कूल में पढ़ाई होने देने के लिए कहा, लेकिन ग्रामीणों ने यह कहकर स्कूल खोलने से मना कर दिया कि बच्चों की पढ़ाई से पहले उनका पेट भरना जरूरी है।
विज्ञापन


एक दिन को प्रधान को सौंपी पशुओं के चारा -पानी की व्यवस्था
एडीएम प्रशासन वंदिता श्रीवास्तव व एसडीएम कलान सुभाष सिंह ने प्रधान गजेंद्र सिंह उर्फ बबलू को एक दिन के लिए बंद गोवंश के चारे की व्यवस्था करने को कहा। बाद में वह खुद पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बाग में खुद बनाई अस्थाई गोशाला
फसलों का नुकसान बचाने को पशुओं को एक बाग में बांधा
खुद कर रहे चारा-पानी की व्यवस्था, प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग

मदनापुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव नगला बन्नू नगरिया में खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर रहे जानवरों से परेशान होकर ग्रामीणों ने करीब तीन दर्जन गोवंश को गांव के पास एक बाग में बांध दिया। वह पशुओं को चारा पानी की व्यवस्था कर उन्हें खिला पिला रहे हैं। इन ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोग जानबूझकर इन पशुओं को छोड़ रहे हैं, जो खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। गांव के रतन सिंह, अवनीश, ओमपाल, ओमेंद्र, रामरहीस, छोटेसिंह, गुरुपाल, ओमनरायण, अरुण, विजय आदि लोगों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को देकर पशुओं को गोशाला भिजवाने या गांव में गोशाला बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed