{"_id":"6abacf972627db0afa0178d3","slug":"biker-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-163807-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक सुभाष बिंद की फाइल फोटो
- फोटो : udhampur news
सुइथाकलां। सरपतहां के लखनऊ-बलिया मार्ग पर बड़ौना गांव के पास रविवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कुसियाबहार कटघर निवासी सुभाष बिंद (43) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन घायल को सीएचसी सुइथाकलां ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की।
सुभाष बिंद रात करीब साढ़े दस बजे बाइक से पानी टंकी की ओर जा रहे थे। लखनऊ-बलिया मार्ग पर करीब चार सौ मीटर आगे बढ़ने पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। परिजनों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां कुमारी देवी, पत्नी रीना और सात साल के बेटे राजा का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।