फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   250 fake birth certificates generated using Secretary's ID; three arrested, including a Panchayat Assistant.

Bhadohi News: सचिव की आईडी से बनाए 250 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, पंचायत सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
250 fake birth certificates generated using Secretary's ID; three arrested, including a Panchayat Assistant.
सुरियावां पुलिस ने सोमवार को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए पंचायत सहायक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन एंड्रायड मोबाइल बरामद किए। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि कुछ महीने पहले फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने के मामले में सुरियावां थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान मनापुर गांव के पंचायत सहायक समेत दो आधार सुधार केंद्र संचालकों की संलिप्तता सामने आई। जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों को धोखे में रखकर उनकी यूजर आईडी और ईमेल का दुरुपयोग किया गया। सीआरएस पोर्टल पर फर्जी दस्तावेज और सादे कागज अपलोड कर कूटरचित तरीके से जन्म प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन

एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सोमवार को मनापुर के पंचायत सहायक कृष्ण कुमार प्रजापति निवासी मनापुर, बिंद प्रदूषण केंद्र सुरियावां के संचालक प्रदीप कुमार निवासी गहरपुर, बरसठी, जौनपुर और आधार सुधार केंद्र मोढ़ पुरानी बाजार के संचालक कमलकांत यादव निवासी चककिशुनदास को बहुता मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों के बैंक खातों में ऑनलाइन अवैध लेनदेन भी मिला है। पूछताछ में आरोपियों ने सचिव की आईडी का इस्तेमाल कर 200 से 250 फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed