{"_id":"6abacf420337a02d6c02ac02","slug":"young-man-sleeping-in-the-veranda-killed-by-slashing-his-head-with-a-sharp-weapon-and-rods-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-163785-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बरामदे में सो रहे युवक की धारदार हथियार और रॉड से सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बरामदे में सो रहे युवक की धारदार हथियार और रॉड से सिर कूंचकर हत्या
विज्ञापन
सड़क पर विरोध करती महिला को उठाने का प्रयास करती पुलिस। संवाद
- फोटो : udhampur news
सिकरारा। बरईपार स्थित भभौरी गोदाम चौराहे पर सोमवार की भोर में आभूषण दुकान के बरामदे में सो रहे भभौरी गांव निवासी उदयराज यादव (50) की धारदार हथियार और रॉड से सिर कूंचकर और गर्दन पर वार करके हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर आभूषण दुकान का ताला टूटा मिला। दीवार पर खून के छींटे और फर्श पर खून फैला था। फोरेंसिक टीम ने रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह, सीओ सदर सम्यक चौधरी भी पहुंचे थे। तेजीबाजार, बदलापुर, मछलीशहर कोतवाली, सुजानगंज और बक्शा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची।
मृतक उदयराज की भयोहू अनिता यादव ने बताया कि उनके जेठ बाजार में इधर-उधर घूमते रहते थे। वे मंदबुद्धि थे। वे ज्यादातर विंध्यवासिनी ज्वेलर्स की दुकान के बरामदे में सो जाते थे। उन्होंने बताया कि उदयराज की किसी से दुश्मनी नहीं थी। सोमवार की भोर में लगभग सवा तीन बजे लोगों को बरामदे में खून से लथपथ उदयराज के पड़े होने की जानकारी हुई। परिजनों ने 108 नंबर की एंबुलेंस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि एंबुलेंस के पहुंचने से पहले उनकी सांस चल रही थी। एंबुलेंस के पहुंचते-पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। उदयराज चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो भाइयों अभयराज और छविराज की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि छोटे भाई दीपराज मुंबई में रहते हैं। मां उभयराजी देवी बेटे की मौत के बाद बेसूध हैं।
पांच महीने पहले हिमांशु ने किराये पर ली थी दुकान
भभौरी बाजार के रहने वाले हिमांशु सेठ ने बताया कि करीब पांच महीने पहले उन्होंने दुकान किराये पर ली थी। रविवार की शाम को हर दिन की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार की भोर में हत्या की सूचना मिलने पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा था। हालांकि, उनके अनुसार दुकान से कोई सामान गायब नहीं है। पुलिस ने बताया कि आशंका है कि आरोपी दुकान में घुसने का प्रयास किए होंगे। उदयराज ने उन्हें रोकने की कोशिश की होगी। इसके बाद वे उदयराज की हत्या करके भाग गए होंगे। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
एसओजी टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि भयोहू अनिता देवी ने थाने में तहरीर दी है। मामले में एसओजी टीम ने जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चोरी करने पहुंचे आरोपियों को कहीं उदयराज ने पहचान तो नहीं लिया था
उदयराज की हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस व्यक्ति की किसी से दुश्मनी नहीं थी, आखिर उसकी हत्या क्यों हुई। घटनास्थल पर आभूषण की दुकान का ताला टूटा मिलना पुलिस की जांच का प्रमुख बिंदु है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुकान में चोरी के इरादे से पहुंचे आरोपियों की आहट से उदयराज की नींद खुल गई होगी। आरोपियों को उदयराज पहचान लिए होंगे। इस डर से आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।
फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों और आसपास के लोगों से बातचीत के क्रम में यह जानकारी मिली है कि मृतक यहीं पर हर दिन सोते थे। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। - आतिश कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण