फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic arrangements will be altered today due to MLC election nominations

Lucknow News: एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण आज बदला रहेगा यातायात

Tue, 29 Sep 2026 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements will be altered today due to MLC election nominations
लखनऊ। एमएलसी चुनाव के नामांकन के कारण मंडलायुक्त कार्यालय के आसपास मंगलवार को यातायात बदला रहेगा। सुबह आठ बजे से लागू डायवर्जन नामांकन समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आपातकालीन स्थिति में पुलिस स्कूली वाहनों, एंबुलेंस, शव वाहन और दमकल वाहन को निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

- क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ और डालीगंज पुल चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चिरैयाझील तिराहा या सुभाष चौराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- स्वास्थ्य भवन तिराहे से सीडीआरआई तिराहा होते हुए कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सीडीआरआई तिराहा से क्लार्क अवध तिराहा, सुभाष चौराहा या चिरैयाझील तिराहा होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा, कमिश्नर कार्यालय मोड़ एवं डालीगंज पुल चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हनुमान सेतु मंदिर चौराहा या कैसरबाग होकर जा सकेंगे।

- चकबस्त चौराहे से स्वास्थ्य भवन चौराहा एवं सीडीआरआई तिराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सीएमओ कार्यालय या सफेद बारादरी होकर जा सकेगा।
- डालीगंज चौराहे से सुभाष चौराहे की ओर जाने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। डालीगंज इक्का-तांगा स्टैंड चौराहा या ग्रीन कॉरिडोर होते हुए जा सकेंगे।
- शहीद स्मारक, रेजीडेंसी तिराहा से कमिश्नर कार्यालय मोड़, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा एवं सुभाष चौराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सीएमओ कार्यालय होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed