फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बजाज चीनी मिल के जीएम सहित चार पर रिपोर्ट

बजाज चीनी मिल के जीएम सहित चार पर रिपोर्ट

Wed, 26 Dec 2018 07:47 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 26 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
बजाज चीनी मिल के जीएम सहित चार पर रिपोर्ट
बंडा(शाहजहांपुर)। बजाज चीनी मिल के जीएम (केन) और तीन कर्मचारियों पर मारपीट, अपहरण का प्रयास और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मुड़िया छावन निवासी संजीव अग्निहोत्री ने बताया कि वह बुधवार को बंडा से गांव बिलंदपुर सुंदरपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में गोमती नदी के सुनासिर घाट पर लगे गन्ना सेंटर पर कुछ लोगों भीड़ लगी देख वह मौके पर जानकारी लेने पहुंचा तो भीड़ में मौजूद चीनी बजाज चीनी मिल के जीएम केन हितेंद्र सिंह उसे देखते ही आगबबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर हितेंद्र सिंह ने अपने साथी कुलवीर सिंह, राजेश उर्फ रज्जू और एक अन्य साथी की मदद से उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद अपनी गाड़ी में डालते हुए मिल ले जाकर भट्ठी में डलवा देने की धमकी दी। इसी बीच कुलदीप सिंह आदि मौके पर आ गए और उसे बचाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बंडा पहुंचकर पुलिस को पूरा मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले की शिकायत एसपी, एडीजी, डीजीपी आदि से किए जाने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनासिर नाथ मंदिर के पास में लगे गन्ना सेंटर पर कुछ वर्करों की मीटिंग थी, बुधवार सुबह मैं वहां गया था। मीटिंग से वापस आ रहा था रास्ते में कुछ लोगों ने पूछा क्या हो रहा है। मैंने बताया कि मीटिंग थी, जिससे वापस जा रहा हूं। इसके अलावा कोई बात नहीं हुई। मारपीट, अपहरण का प्रयास और मोबाइल छीनने का आरोप निराधार है।
कुंवर हितेंद्र सिंह (जीएम केन) बजाज चीनी मिल मकसूदापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed