फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सूदखोरों के चुंगल में फंसा मोबाइल शॉप स्वामी लापता

सूदखोरों के चुंगल में फंसा मोबाइल शॉप स्वामी लापता

Sun, 08 Apr 2018 07:23 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
सूदखोरों के चुंगल में फंसा मोबाइल शॉप स्वामी लापता
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सूदखोर के चुंगल में फंसा मोबाइल शॉप स्वामी रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। कुछ दिन पहले वह खुदकुशी की कोशिश भी कर चुका था। ऐसे में अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार वाले परेशान हैं। परिवारवालों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला ब्रह्मनान निवासी सचिन वर्मा की मोबाइल शॉप है। सचिन वर्मा की पत्नी रजनी का कहना है कि उनके पति ने एक सूदखोर से कर्ज लिया था। ब्याज के साथ कर्ज वापस भी कर दिया। इसके बाद सूदखोर उनके पति पर 10 प्रतिशत का ब्याज देने का दबाव बना रहा था। सूदखोर से परेशान होकर उनके पति ने पिछले दिनों खुदकुशी करने की कोशिश भी की थी। परिवारवालों ने बचा लिया था। इसके बावजूद सूदखोर परेशान कर रहा था। 31 मार्च की शाम उनके पति घर से निकले इसके बाद नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं लगा। रजनी वर्मा ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed