फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बंडा में बदमाश मस्त, पुलिस पस्त

बंडा में बदमाश मस्त, पुलिस पस्त

Sat, 23 Dec 2017 05:53 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
बंडा में बदमाश मस्त, पुलिस पस्त
बंडा (शाहजहांपुर)। पुलिस के हौसले पूरी तरह से पस्त नजर आ रहे हैं। पूर्व में चोरी की तमाम घटनाओं का कोई खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवार लूट के दौरान वृद्धा की हत्या, गांव सिकंदरपुर में किसान के घर से 1.28 लाख की लूट और बंडा कसबे में दुकान से लगभग दो लाख रुपये की चोरी से नागरिकों में असुरक्षा का भाव है। पुलिस गश्त करने का लाख दावा करे, लेकिन मुख्य मार्ग पर जिस तरह दुकान के ताले तोड़कर सामान को किसी वाहन में भरकर ले जाया गया है, इससे साफ है कि गश्त हो ही नहीं रही है। इस प्रकार वृद्धा की हत्या के बाद रात में ही बदमाशों के खिसक लेने को भी पुलिस गश्त में ढिलाई माना जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के फारुख ने बताया कि उन्हें कुछ खरीदारी के लिए शुक्रवार को बैंक से 1.28 लाख रुपये निकाले थे। देर हो जाने के कारण खरीदारी नहीं कर सका, उसने रुपये घर में लाकर रख दिए। रात में दो नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आए। आहट होने पर उसकी आंख खुली तो उसने बदमाशों को ललकारा। इस पर एक बदमाश रुपयों भरा बैग लेकर भागने लगा। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और बैग लेकर भाग निकले। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर आ गए और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

उधर, नगर के मोहल्ला गायत्रीनगर निवासी मंदीप कुमार चौधरी की खुटार रोड पर सी एंड के इंटरप्राइजेज के नाम से टीवी, वांशिग मशीन आदि की दुकान है। शुक्रवार शाम मंदीप रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर चार एलसीडी, तीन वांशिग मशीन, तीन होम थियेटर, सेट टॉप बॉक्स, प्रेस, हीटर साढ़े आठ हजार रुपये समेत तमाम सामान चोरी कर लिया। समझा जा रहा है कि इतना सामान चोर किसी वाहन में भरकर ही ले गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग एक बजे नेपाली चौकीदार खुटार रोड से निकला तो दुकान का शटर उठा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान स्वामी को बुलाया तो चोरी गए सामान का पता चला। मंदीप ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed