{"_id":"5a3bcc574f1c1b8d698c3036","slug":"131513868375-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दुकानों से दो लाख का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच दुकानों से दो लाख का माल चोरी
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां में तीन और खुटार थाने से सटी दो दुकानों में हुई चोरी
पुवायां/खुटार।
सर्किल के दो थाना क्षेत्रों में चोर बुधवार रात पांच दुकानों के ताले तोड़कर करीब दो लाख का माल ले गए। हैरत की बात तो यह है कि खुटार में थाने से चंद कदम दूर हुई घटना की भनक पुलिस को नहीं लग सकी। घटना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन पुवायां में हुई चोरी की घटना में तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, इससे दुकानदारों में रोष है।
पुवायां कोतवाली क्षेत्र के गांव नाहिल निवासी मूंगालाल शर्मा की नाहिल रोड पर शर्मा इंजीनियरिंग वर्कशॉप के नाम से वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने उनकी दुकान में नकब लगाकर अल्टीनेटर को तोड़कर कीमती तार चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग के नीरज कुमार की वर्कशॉप में रखे अल्टीनेटर को तोड़कर तार निकाल लिया और मौके से खिसक लिए। चोरों ने तीसरा निशाना पुवायां में ही बंडा रोड पर विनोद मिश्रा की दुकान को बनाया। चोर यहां से अल्टीनेटर उठा ले गए। पुलिस के खोजबीन करने पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद अल्टीनेटर का खोल खेतों में पड़ा मिल गया। तीनों दुकानदारों ने बताया कि उनकी दुकान से 20-20 हजार रुपये कीमत का तार चोरी गया है। पीड़ितों ने तहरीर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना भी किया, लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
इधर, खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी विकास मिश्रा की कस्बे में बस स्टैंड पर गोविंद कंप्यूटर के नाम से फोटोस्टेट की दुकान है। बुधवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर सहित लगभग 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने पास ही में खुटार के ही रहने वाले जाने आलम की फोटोस्टेट दुकान के ताले तोड़ दिए और दुकान से इन्वर्टर, बैटरी, लैपटॉप, तीन प्रिंटर सहित लगभग 1.20 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता चलने पर विकास मिश्रा और जानेआलम ने पुलिस को तहरीर दी। सूचना पाकर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और थाने के पास दुकानों के ताले तोड़कर चोरी हो जाने की घटना पर रोष जताया। व्यापारी नेता गुरुसेवक सिंह ने कहा कि थाने के पास चोरी होना साबित करता है कि चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं और यह भी साबित होता है कि नगर में कोई भी दुकान सुरक्षित नहीं है। उन्होंने चोरों का जल्द पता लगवाए जाने और गश्त बढ़वाए जाने की मांग की है। एसओ बिरजाराम ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।