फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला

गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Mon, 16 Oct 2017 07:22 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक व्यक्ति ने परिवार के लोगों के साथ पांच माह की गर्भवती पत्नी को पीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति, सास, देवर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा जंगल निवासी नंदकिशोर की पुत्री सीमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि डेढ़ साल पहले पिता ने उसकी शादी बदायूं जिले के थाना कादरचौक थाना अंतर्गत ग्राम महबूरगंज निवासी राजपाल कश्यप के पुत्र विजय कुमार के साथ दान दहेज देकर की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में बाइक और सोने की जंजीर मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति विजय कुमार, सास सुदामा कश्यप, देवर बादशाह और ननद शोभा ने 6 सितंबर को उसे पीट कर घर से निकाल दिया। इस समय वह पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर एसपी केबी सिंह ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। थाना इंचार्ज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed