Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सरगना सहित चार गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सरगना सहित चार गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 06:39 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सरगना सहित चार गिरफ्तार
शाहजहांपुर। रोजा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय बाइक चोर गैंग के सरगना सहित चार लोगों को शुक्रवार शाम सुतनेरा पुलिया के पास गिरफ्तार कर उनसे चोरी की 16 बाइकें बरामद की हैं। इस बीच दो चोर फरार हो गए। पकड़े गए चोरों में तीन लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि रोजा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार शाम सात बजे मुखबिर की सूचना पर गांव सुतनेरा पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक चोर थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मऊ खालसा निवासी सोनू सिंह, लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी राहुल, थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव मन्नापुरा निवासी उमेश यादव, थाना फरधान के गांव एटाकुरइया निवासी सुशील को गिरफ्तार किया। जबकि थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर निवासी चीनी उर्फ वहीद, थाना सिंधौली के गांव ददियूरा निवासी रमेश फरार हो गए। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से छह और निशानदेही पर गांव रुकनापुर के सामने नहर कोठी खंडहर से दस बाइकें भी बरामद हुईं हैं। पकड़े गए लोगों ने बाइक चोरी की वारदातों को कबूल किया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे लोग चोरी की बाइक नंबर प्लेट बदलकर चलाते थे। चोरी करने के दौरान बाइक का लॉक मास्टर चाभी से खोल लेते थे। चोरी की वारदात को जिले के अलावा आसपास जिलों में अंजाम देेते थे।
विज्ञापन

बाइक चोरी में गिरफ्तार किए गए लोगों की क्रिमिनल हिस्ट्री की जानकारी की गई। पुलिस ने बताया कि मऊ खालसा निवासी सोनू शातिर है। उस पर सदर थाने में एक मुकदमा भी दर्ज है। वह जेल भी जा चुका है, लेकिन पुलिस क्राइम नंबर नहीं बता सकी। वहीं अन्य लोगों के बारे में लखीमपुर खीरी में मुकदमे दर्ज होने की बात तो बताई, लेकिन कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसका भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद 16 बाइकों में से चार बाइक शाहजहांपुर से, छह बाइक लखीमपुर खीरी से, दो बाइक हरदोई से, बाकी बाइक दिल्ली, नोएडा, सीतापुर और बरेली से चोरी की गई है। इनके स्वामियों का पता कर लिया गया है। इन बाइक स्वामियों की तरफ से बाइक चोरी की रिपोर्ट भी संबंधित थानों में दर्ज हैं।
रोजा। बाइक चोरी में पकड़े गए राहुल, उमेश यादव और सुशील ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तो सोनू से सस्ते में बाइकें खरीदी थीं। बाइक पंजीयन स्थानांतरण के लिए सोनू पर दबाव बनाया जा रहा था। इस पूरे गैंग का सरगना सोनू है।
रोजा। आठ महीने में क्राइम ब्रांच की टीम और रोजा पुलिस के प्रयास से 57 चोरी की बाइकें बरामद की जा चुकी हैं। लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर 21 बाइकें बरामद की थीं। चार आरोपियों को जेल भेजा था। इसके बाद हरदोई के थाना मझिला के सलेमपुर में छापामार कर आठ बाइकें बरामद की। इस बरामदगी के कुछ दिन बाद ही नाम बदल कर रह रहे शातिर अपराधी रुखसाद को टुरमुखी थाना मझिला में छापा मारकर पुलिस ने गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर दस बाइकें बरामद की थीं । पांच हजार के इनामी बदमाश शिवा निवासी चमकनी गाड़ीपुरा थाना आरसी मिशन को गिरफ्तार कर दो बाइकें बरामद की गईं थीं। यह सभी अपराधी हाईवे छोड़कर नहर पटरी से गुजरने वाले बाइक सवारों से लूटपाट कर बाइकें छीन लेते थे।

रोजा। बाइक चोर गैंग का खुलासा करने वाली एसओजी टीम में प्रभारी बिरजाराम के अलावा सिपाही जयप्रकाश ,विजयभान, पुष्पेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, मोहित शर्मा, ओमशरण, रोजा थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह एसआई सतीश बाजपेयी, आरके कठेरिया, रविकांत शुक्ला, सिपाही राम लखन अवस्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed