{"_id":"5cb37e40bdec2214262c6cdc","slug":"121555267136-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उधारी के रुपये मांगने गए अनुसूचित जाति के दिव्यांग को दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। दिव्यांग की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिव्यांग का आरोप है कि एक आरोपी को यूपी 100 ने मौके से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस ने उसे थाने से ही छोड़ दिया।
थाना आरसी मिशन के गांव रौसर कोठी निवासी अनुसूचित जाति का राजू कनौजिया शारीरिक रूप से दिव्यांग है। उसने कांट थाने के गांव भित्तियां पोकी के अरुण यादव को गन्ना खरीद के लिए 3.58 लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने के बाद भी अरुण यादव ने रुपये वापस नहीं किए। इस पर राजू कनौजिया अपने दोस्त सद्दाम के साथ अरुण यादव से तकादा करने उसके गांव गया तो अरुण यादव बौखला गया। उसने अपने परिवार के साथ राजू को पकड़ लिया। अपने बेटों आशीष यादव, अभिनव यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजू कनौजिया को बेरहमी से पिटाई कर दी। अरुण के दोस्त सद्दाम ने इसका वीडियो बना लिया। यूपी 100 को भी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरुण यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। राजू की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजू का आरोप है कि पुलिस ने अरुण को जेल न भेजकर थाने से ही छोड़ दिया। इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।