{"_id":"6b0343203707ecbbf6058ba7","slug":"body-of-missing-labourer-found-in-well-on-the-third-day-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1011-182908-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तीसरे दिन कुएं में मिला लापता मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तीसरे दिन कुएं में मिला लापता मजदूर का शव
विज्ञापन
लीलापुर के हरिहरपुर सिंधौर निवासी मृतक चंद्रप्रकाश गौतम।फाइल फोटो
- फोटो : Archive
सिंधौर हरिहरपुर गांव में शुक्रवार रात से लापता ईंट-भट्ठा मजदूर का शव रविवार की सुबह करीब 10 बजे घर के पास कुएं में मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चंद्रप्रकाश गौतम (55) ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह घर से ही लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर 21 नवंबर को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की।
रविवार सुबह घर के पास स्थित पुराने कुएं से दुर्गंध आने पर ग्रामीण पहुंचे। झांककर देखा तो चंद्रप्रकाश का शव उतरा रहा था। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया कि मजदूर नशे का आदी था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ईंट-भट्ठा मजदूर की तलाश कर रही थी।
परिजनों का आरोप, तलाश में नहीं दिखी तत्परता
मृतक के तीन बेटे अनिल, आकाश और राजू हैं। बेटी प्रमिला की भी शादी हो चुकी है। पत्नी अनार देवी और बेटों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई। समय पर पुलिस तलाश में जुट जाती तो व्यक्ति को बचाया जा सकता था।