{"_id":"5cace5f9bdec22145b20f6b8","slug":"121554834937-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। जानवर के बाड़े से निकलकर घर जा रही महिला को गांव के ही एक युवक ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीणों के आ जाने पर आरोपी युवक भाग गया। मामले की तहरीर दी गई है। वहीं आरोपी युवक के पिता ने बताया कि उधारी के रुपये मांगने पर बेटे पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार रात करीब 10 बजे जानवरों के बाड़े से निकलकर कुछ दूरी पर स्थित घर जा रही थी, तभी पीछे से आए गांव के युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने महिला को पीटना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो घर वाले और आस-पास के लोग भी आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। मंगलवार सुबह महिला ने पति व परिवार के अन्य लोगों के साथ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। वहीं आरोपी युवक के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला ने बेटे से दस हजार रुपये उधार लिए थे। बेटे ने उधारी मांगी तो महिला ने दुष्कर्म करने की कोशिश का झूठा आरोप लगा दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।