{"_id":"5c8930bbbdec22068c428ca3","slug":"121552494779-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी फालोअर की हालत में सुधार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने तोड़ा दम, प्रेमी फालोअर की हालत में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में कार्यरत फालोअर की जहर खाने के बाद हालत में सुधार होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल से घर ले गए, जबकि उसकी प्रेमिका ने बुधवार दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों ने मंगलवार शाम अलग-अलग स्थानों पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है।
पुलिस लाइन में फालोअर उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के लोड़ी सदर निवासी 29 वर्षीय रविंद्र कुमार को पुवायां में सीओ के यहां तैनाती के दौरान वहीं सीओ आवास के पास एक मोहल्ले की महिला से संबंध बन गए थे। वह महिला के मकान में ही किराये पर रहने लगा था। एक साल में दोनों के संबंध इतने गहरे हो गए कि घर से भागकर दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली। महिला पंद्रह दिन बाद जब घर लौटी तो पति के डांटने के बाद उसे मायके शाहजहांपुर लाकर छोड़ा गया तो उसने जहर खा लिया। सूचना पर फालोअर ने भी जहर खा लिया, तो उसने भी जहर खा लिया। देर शाम दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बुधवार उपचार में सुधार होने पर परिजन उसे घर लिए गए। वहीं उसकी प्रेमिका ने दोपहर एक बजे दम तोड़ दिया। सदर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका का पिता बेटी की इस हरकत पर गुमसुम है, वहीं पति के सामने दो छोटे बच्चों तीन वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई। परिवार के लोगों का यही कहना था कि कम से कम अपने मासूम बच्चों का तो ख्याल कर लिया होता। मासूम बच्चे मां को याद कर रहे हैं।
महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। फालोअर की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी