फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सवारी के इंतजार में खड़े युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत

सवारी के इंतजार में खड़े युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत

Sat, 09 Mar 2019 09:55 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सवारी के इंतजार में खड़े युवक की कंटेनर की टक्कर से मौत
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर सवारी के इंतजार में खड़े बरेली के एक युवक को तेज गति से आए एक कंटेनर के चालक ने चक्कर मार दी। इस घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला बरेली के थाना कैंट के गांव उमरिया निवासी 40 वर्षीय नेम सिंह क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। शनिवार शाम करीब 6:15 बजे वह घर जाने के लिए कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित खैरपुर चौराहे पर सवारी के इंतजार में खड़ा था, तभी बरेली की ओर से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर की चपेट में वह आ गया। इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। मौका पाकर चालक कंटनेर छोड़ कर फरार हो गया। घटना स्थल पर भीड़ लगने पर जाम लगने लगा। इसी बीच पहुंची थाना पुलिस ने मृतक की जेब से बरामद डायरी से पता लेकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed