फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दहेज की खातिर विवाहिता को जलाने का आरोप

दहेज की खातिर विवाहिता को जलाने का आरोप

Sun, 06 Jan 2019 11:56 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को जलाने का आरोप
तिलहर (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग और दूसरी शादी की रजामंदी न देने पर विवाहिता को जलाकर हत्या करने के आरोप में मृतका के भाई ने उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव वंडिया निवासी सत्यम कुमार पुत्र रतनलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि करीब छह साल पहले उसकी बहन अनीता की शादी उसकी मां ने तिलहर क्षेत्र के गांव हिसमाह निवासी विनोद कुमार पुत्र भगबन्नू के साथ की थी। शादी के बाद से ही विनोद व उसके घर वाले उसकी बहन को परेशान करने लगे। आरोप है कि विनोद व उसका भाई जयवीर, भाभी इंद्रकला, देवेश उर्फ टिल्लू उसकी पत्नी मंजूषा, अनीता पर विनोद की दूसरी शादी के लिए रजामंदी देने का दबाव भी बनाते थे । दहेज की मांग पूरी न होने और दूसरी शादी की रजामंदी न देने को लेकर अनीता को 21 दिसंबर को सभी ने मिट्टी तेल डालकर जला दिया। गांव वालों ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान अनीता की दो जनवरी को मौत हो गई। बाद में पति की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि रविवार को मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांचों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed