फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेलवे के लोको पायलट को मिलेगी कंप्यूटराइज्ड कॉशन लिस्ट

रेलवे के लोको पायलट को मिलेगी कंप्यूटराइज्ड कॉशन लिस्ट

Tue, 02 Apr 2019 02:17 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के लोको पायलट को मिलेगी कंप्यूटराइज्ड कॉशन लिस्ट
शाहजहांपुर। रेलवे के लोको पायलट को अब शाहजहांपुर स्टेशन पर कॉशन की कंप्यूटराइज्ड लिस्ट मिलेगी। किस रेल सेक्शन में कहां पर कॉशन लिया गया है। यह सभी जानकारियां ऑनलाइन रहेंगी। ऑनलाइन ही नए कॉशन दर्ज और पूराने खत्म किए जाएंगे। अब तक यह व्यवस्था मेनुअल है। लोको पायलट को हाथ से लिखी कॉशन की सूची दी जाती है। ऑनलाइन व्यवस्था के लिए एसएम आउट डोर के कक्ष में सिस्टम लगाया जाएगा।
विज्ञापन

करीब 340 किमी के लखनऊ-मुरादाबाद रेल रूट पर कई स्थानों पर कॉशन भी हैं। जहां पर कॉशन लिया जाता है। वहां ट्रेन की स्पीड निर्धारित होती है। लोको पायलट को उसी स्पीड से यहां ट्रेन पास करनी होती है। रोजा जंक्शन और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लोको पायलट को कॉशन की सूची दी जाती है। इसमें दर्ज होता है कि किस किमी संख्या पर कितने किमी स्पीड का कॉशन है। अब तक पावर केबिन के जरिए यह लिस्ट मेनुअल दी जाती है। जल्द ही अब यह मेनुअल व्यवस्था खत्म होने जा रही है। किस रेल सेक्शन में कहां पर कितने किमी का कॉशन है। यह सूचनाएं अब ऑनलाइन दर्ज होंगी। इतना ही नहीं कॉशन की मेनुअल सूची के स्थान पर लोको पायलट को अब कंप्यूटराइज्ड प्रिंटेड कॉशन सूची दी जाएगी। इसके लिए एसएम आउट डोर के कक्ष में नया सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय से कंप्यूटराइज्ड प्रिंटेड कॉशन की व्यवस्था के निर्देश मिले हैं। इसकी तैयारी की जा रही है। स्टेशन मास्टर आउट डोर के कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम लगाया जाएगा। काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed