{"_id":"5c68632cbdec2254606a72dd","slug":"11550345004-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। नशे के आदी ईट भट्ठा मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव ईँट भट्ठे से डेढ़ किलोमीटर दूर बनासदेवी रेल लाइन किनारे पेड़ पर मफलर के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना निगोही क्षेत्र के धरायूं गौटिया निवासी 23 वर्षीय पवन कुमार पुत्र धर्मपाल भटिउरा पृथ्वीपुर में सत्तनबेग के ईंट भट्ठे पर 10 वर्ष से मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम को वह बिना बताए कहीं घर से चला गया था। शनिवार सुबह शौच को निकले गांव बनासदेवी के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे पेड़ पर उसका शव मफर के सहारे फंदे पर लटका देखा। देखते-देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। मृतक की मां उमादेवी ने बताया कि पवन की शादी नहीं हुई थी। इसलिए वह परेशान रहता था और शराब पीने का भी आदी हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पवन अपने दो भाई रामू, श्यामू ,बहन सीमा से बड़ा था। पवन की मौत से घर में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक पवन नशे का आदी था, संभव है कि नशे में उसकी फांसी लगाकर जान दे दी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।