{"_id":"6abaabf8ccab37d9160a5e43","slug":"part-time-electricity-board-employee-found-hanging-mandi-news-c-90-1-mnd1021-215308-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फंदे से लटका मिला बिजली बोर्ड का पार्ट टाइम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फंदे से लटका मिला बिजली बोर्ड का पार्ट टाइम कर्मचारी
Tue, 29 Sep 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के संगाहन गांव में 25 वर्षीय युवक घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार पुत्र नागणू राम निवासी संगाहन तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और बिजली बोर्ड में पार्ट टाइम काम करता था। रविवार शाम करीब 5:45 बजे वह घर पहुंचा और कुछ देर बाद घूमने चला गया। करीब 7:30 बजे घर लौटकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा।
परिजनों ने मौत को लेकर किसी तरह का शक या संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि मौके पर आरएफएसएल टीम ने जांच की है।
विज्ञापन
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम और आरएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। संवाद