फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor carrying a septic tank collides with a roadways bus.

Panipat News: रोडवेज बस से टकराया सेफ्टी टैंक लगा ट्रैक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Tractor carrying a septic tank collides with a roadways bus.
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर बलाना मोड़ के पास सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हरियाणा रोडवेज की बस और सेफ्टी टैंक लगे ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सेफ्टी टैंक लगा ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। उसके कलपुर्जे हाईवे पर बिखर गए। हादसे में बस चालक और कई सवारियों को मामूली चोटें आईं, जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक प्रदीप ने बताया कि वह बस लेकर रोहतक से देहरादून जा रहे थे। वह बलाना मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक सेफ्टी टैंक लगा ट्रैक्टर सड़क पार करने के लिए पानीपत की तरफ हाईवे पर सामने आ गया। अचानक सामने आए ट्रैक्टर के कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सके और दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

थाना इसराना पुलिस के प्रभारी हरिराम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा भाग निकले ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टीकल्याणा के पास हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान, साथी गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। पट्टीकल्याणा गांव के पास जीटी रोड पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से समालखा के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
पुलिस को दी शिकायत में सत्य कुमार निवासी टिकमपुरवा, थाना मंझिला, जिला हरदोई उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह अब झिलमिल कॉलोनी कुंडली में रहता है। वह कुंडली में बिजली की केबल बनाने का काम करता है। उसका बेटा अनूप कुमार (23) भी उसके साथ रहता था और बिजली केबल बनाने का काम करता था।
उन्होंने बताया कि 27 सितंबर की रात करीब 11 बजे अनूप कुमार अपने ताऊ श्यामा कुमार के बेटे अनुभव कुमार उर्फ पुनीत (24) के साथ उसकी बाइक पर कुंडली से अंबाला के लिए निकला था। पट्टीकल्याणा गांव के पास जिओ पेट्रोल पंप के नजदीक जीटी रोड पर एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर राहगीरों ने दोनों को सामान्य अस्पताल समालखा पहुंचाया। चिकित्सकों ने अनूप कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुभव कुमार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली थी। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed