फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rape case: SIT searching for accused; victim raises questions.

दुष्कर्म मामला : एसआईटी कर रही आरोपी की तलाश, पीड़िता ने उठाए सवाल

Tue, 29 Sep 2026 11:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 29 Sep 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
Rape case: SIT searching for accused; victim raises questions.
मंडी। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और ठगी के मामले में नामजद मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी समीर का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। पीड़िता ने पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी का मोबाइल ऑन होने के बावजूद पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस के लिए आरोपी पता लगाना चुनौती बन गया है। मंडी पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी भी गठित की है।
विज्ञापन

एसआईटी आरोपी के ठिकानों में दबिश दे रही है लेकिन गिरफ्तारी न होने से पीड़िता परेशान है। सोमवार को मीडिया के समक्ष पीड़िता का कहना है कि इस मामले में पुलिस लापरवाही बरत रही है। 22 सितंबर से आरोपी मोबाइल इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत हुई है। बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी समीर बीते जनवरी में सोशल मीडिया से उसके संपर्क में आया। शादी का झांसा देकर उसके साथ मंडी, चंडीगढ़ में कई बार दुष्कर्म किया।

इसी दौरान आरोपी ने उससे 70 हजार रुपये, कीमती मोबाइल, सोने की बालियां और अन्य कीमती गहने ले लिए। आरोपी उसे अपने परिजन से मिलाने भी ले गया था। पीड़िता के अनुसार वह लगातार आरोपी और उसके परिजन से शादी की बात करती रही लेकिन कई बहाने बनाकर उसे टाला जाता रहा।
उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed