फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन मकानों में घुसे चोर, बटोर ले गए लाखों के जेवर

तीन मकानों में घुसे चोर, बटोर ले गए लाखों के जेवर

Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
तीन मकानों में घुसे चोर, बटोर ले गए लाखों के जेवर
तीन मकानों में घुसे चोर, बटोर ले गए लाखों के जेवर
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक गांव के बाहर खेत में छोड़ गए
सीओ ने किया मुआयना, जल्द खुलासे के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कलान। क्षेत्र के गांव नौगवां मुबारकपुर में चोरों ने तीन घरों को निशाना बना लिया। यहां से चोर दो मकान से नकदी जेवर समेत लगभग डेढ़ लाख का माल चोरी कर ले गए जबकि एक मकान में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। चोर लाइसेंसी बंदूक खेत में डाल गए जबकि कारतूस चोरी कर ले गए। मामले की जानकारी सुबह हुई। सीओ जलालाबाद ने मौका मुआयना कर घटना का खुलासा करने के निर्देश थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया को दिए।

गांव निवासी रामसरन के घर को चोरों ने सबसे पहले निशाना बनाया। जब यहां कुछ हाथ नहीं लगा, तब फिर चोर सत्यपाल के घर में पीछे से चढ़कर प्रवेश कर गए और उन्होंने घर में बक्से में रखी सोने की चेन, हार, झाले, कंगन, पायल व 47000 रुपये और कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक व कारतूस की पेटी चोरी कर ली। सत्यपाल परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। सुबह जब उठे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब है। तभी किसी ने सूचना दी कि पड़ोस के खेत में बंदूक व खाली बक्सा पड़ा है और बक्से का सामान गायब है। वहीं रामप्रकाश के घर में भी चोर घुसे और घर में रखे बीस हजार रुपये और एक मोबाइल चोरी कर लिया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। एक ही रात में तीन घरों में चोरी की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष इंद्रजीत भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ की। सीओ जलालाबाद शिव प्रसाद दुबे भी मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से जानकारी ली। उन्होंने जल्द ही चोरी का खुलासा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed