{"_id":"6ae3b1012680d7d0cd0d757a","slug":"fir-registered-against-seven-individuals-for-illegal-animal-slaughter-agra-news-c-421-1-sagr1007-20493-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध पशु कटान में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध पशु कटान में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Fri, 30 Oct 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
किरावली। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में बृहस्पतिवार को कथित रूप से अवैध पशु कटान का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को एक बंद मकान के बरामदे में भैंस की दो खालों के अवशेष, खून के निशान और गोबर मिला। पुलिस ने नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। मामले में पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं से मोहल्ला व्यापारियन स्थित एक मकान में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बरामदे में मिले अवशेषों को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाए गए। इस मामले में जाहिद (28), शाहिद (30), भूरा (40), इसरार (23) और इरसाद को नामजद किया गया है। सभी नामजद आरोपी मोहल्ला व्यापारियन, किरावली के निवासी बताए गए हैं। इनके अलावा दो अज्ञात आरोपियों को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात सहित सात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।