फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fire breaks out in a tanker filled with aviation fuel on Bishnah Ring Road; a major disaster is averted.

Jammu News: बिश्नाह रिंग रोड पर विमान ईंधन से भरे टैंकर में आग, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
Fire breaks out in a tanker filled with aviation fuel on Bishnah Ring Road; a major disaster is averted.
चालक और हेल्पर ने समय रहते कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
विज्ञापन

क्रासर
टैंकर में भरा था 24 हजार लीटर ईंधन, टैंकर का केबिन जलकर राख
समय पर काबू नहीं पाया जाता तो टैंकर में भरा ईंधन पकड़ लेता आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। श्रीनगर-कन्याकुमारी हाईवे पर जम्मूतवी क्षेत्र के जिंदड़ खुर्द रिंग रोड पर वीरवार शाम विमान ईंधन (एविएशन टरबाइन फ्यूल) से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। इस टैंकर में करीब 24 हजार लीटर एटीएस भरा हुआ था। टैंकर पंजाब से जम्मू के सतवारी एयरपोर्ट जा रहा था। टैंकर के अगले हिस्से (केबिन) में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चालक व हेल्पर ने कूद कर जान बचाई। सूचना मिलते ही पहुंचीं दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
चालक ने बताया कि टैंकर चलते-चलते अचानक रुकने लगा था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने टैंकर के अगले हिस्से को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस और दमकल विभाग हरकत में आ गए।
विज्ञापन

चालक और हेल्पर ने समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। उनकी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। आग की गंभीरता और टैंकर में भारी मात्रा में विमान ईंधन भरा होने को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन यातायात को घटनास्थल से पहले ही रोक दिया। इससे किसी अन्य वाहन या राहगीर को नुकसान नहीं पहुंचा। यदि आग समय पर नियंत्रित नहीं होती, तो 24 हजार लीटर विमान ईंधन के कारण गंभीर परिणाम हो सकते थे। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में खराबी आग लगने का कारण
पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से पहले टैंकर के इंजन में खराबी आने के संकेत मिले थे। इंजन से धुआं निकलने के बाद ही आग की लपटें उठने लगी थीं। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed